PURNIA NEWS : चार दिवसीय प्रमंडल स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

PURNIA NEWS : पूर्णिया में जिला स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को चार दिवसीय प्रमंडल स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला खेल पदाधिकारी  रवि शंकर झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अरविंद प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी और क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामबाग उच्च विद्यालय के छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें श्लोक, गीत और नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में प्रमंडल के चारों जिलों से लगभग 350 छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में बच्चों का मार्च पास्ट और भारत स्काउट एंड गाइड्स की कलर पार्टी बैंड की धुनों ने माहौल रोमांचित कर दिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया — जिला स्कूल ग्राउंड में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल; डीएसए ग्राउंड में फुटबॉल बालक-बालिका; महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन बालक-बालिका; तथा खेल भवन पूर्णिया में ताइक्वांडो, भारोत्तोलन और शतरंज प्रतियोगिताएं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को प्रेरक संबोधन में कहा कि खेल को केवल शौक न समझें, बल्कि इसे करियर और भविष्य के रूप में देखें, अनुशासन और लगन से अभ्यास करें। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगातार मेहनत और अभ्यास से वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon