PURNIA NEWS : माँ कामाख्या महोत्सव राजकीय मेले में हुआ भव्य महारुद्राभिषेक — 11 लाख 84 हजार पार्थिव शिवलिंगों के साथ दिव्य अनुष्ठान सम्पन्न

PURNIA NEWS : धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माँ कामाख्या महोत्सव राजकीय मेला इस वर्ष अद्वितीय आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना गया। जब बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने पूज्य साधु-संतों के सानिध्य और देवी-देवताओं के कृपा प्रसाद से इस पावन अवसर पर 11 लाख 84 हजार पार्थिव शिवलिंगों का विधिपूर्वक अनुष्ठान कर भव्य महारुद्राभिषेक किया। यह आयोजन कोशी पूर्णियाँ के भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय और दिव्य अनुभव का अवसर बना। कामाख्या मंदिर प्रांगण समेत संपूर्ण वातावरण ‘ॐ नमः शिवाय’ के गगनभेदी जयघोषों और रुद्र मंत्रों की गूंज से गुंजायमान हो उठा। एक सामान्य भक्त की तरह मंत्री लेशी सिंह भावविभोर होकर भगवान शिव के चरणों में अपनी आस्था समर्पित कर रही थी। मंत्री  सिंह ने कहा कि “11 लाख 84 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और रुद्राभिषेक केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समस्त मानवता के कल्याण, विश्व शांति और जनकल्याण के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना है। यह आयोजन जनमानस में भक्ति, श्रद्धा और सद्भावना का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं“माँ कामाख्या की कृपा और महादेव का आशीर्वाद और आपसबों के आशीर्वाद से हूं।

महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया। माँ कामाख्या देवी की कृपा और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा। अनुष्ठान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष संदेश दिया गया, क्योंकि पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण प्राकृतिक मिट्टी से किया गया यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समाज को एकजुट कर सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश भी देता है। इस कार्यक्रम में मंत्री लेशी सिंह के साथ संतोष मिश्रा, वरुण साह, मुकुंद मंडल, विकास मंडल, राजेश यादव, आदर्श कुमार गोलू, निरंजन मंडल, भोला यादव, आशीष मंडल, बबलू यादव, सुबोध राय समेत अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon