PURNIA NEWS : व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

PURNIA NEWS वि.सं . : माननीय उच्च न्यायालय पटना, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पत्र के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 जून 2025 को पूर्वाहन 06:30 बजे से व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

योग कार्यक्रम में कन्हैया जी चौधरी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, श्री राकेश कुमार प्रधान न्यायाधीश पूर्णिया, नरेंद्र कुमार प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पूर्णिया के गरिमामय उपस्थिति में  सुनील कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया एवं अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अवर न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण तथा व्यवहार न्यायालय के कर्मीगण ने योग कार्यक्रम में भाग लियेयोग शिक्षक सह शारीरिक शिक्षक श्री राजेश कुमार,  प्रदीप कुमार एवं ज्योति कुमारी द्वारा योग कराया गया  l

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon