PURNIA NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायिक पदाधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश

PURNIA NEWS, विधि संवाददाता : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा दिनांक 13 सितम्बर 2025 को इस वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया जाएगा।

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सुलहनीय/शमनीय प्रकृति के मामाले एवं अन्य सुलहनीय मामले के निष्पादन हेतु शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैयाजी चौधरी की अध्यक्षता एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार की उपस्थिति में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पूर्णिया राकेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेन्द्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय देशमुख, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय ठाकुर अमन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष अनन्य उत्पाद न्यायाधीश जितेश कुमार, जिला एवं अपर रात्र न्यायाधीश-सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधि०) श्रीमती आकांक्षा कश्यप, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम गौरव सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष अनन्य उत्पाद न्यायाधीश सतीश कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम अभिषेक रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-11 मो० इनाम खान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 16 श्रीमती शीमा एरम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-12 सितेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 13 बजरंग कुमार चौधरी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 14 श्रीमती श्वाति कुमारी सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ विक्रम कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 15 धर्मेन्द्र सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधि०) रंजन कुमार रैना, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-10 सुश्री गुलनाज फिरदोस, अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय रंजय कुमार, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती राधा कुमारी, अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम प्रमोद रंजन, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती श्वेता शारदा, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल प्रकाश, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री पल्लवी, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री स्निग्धा, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित कुमार, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी मो० कामरान, न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रदीप कुमार रवि एवं न्यायिक पदाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री सुवर्णा नारायण उपस्थित हुए। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि अपने-अपने न्यायालय से अधिकाधिक मामलों को चिन्हित करने, चिन्हित मामलों में पक्षकारों / पीड़ितों को नोटिस भेजने एवं बाद के पक्षकार के बीच प्री-लोक अदालत बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon