PURNIA NEWS,वि० सं० : जाने-माने अधिवक्ता व अवकाश प्राप्त अपर सत्र न्यायाधीश स्व० राम चन्द्र झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली। उनका निधन लगभग 82 वर्ष की अवस्था में 10 अगस्त 2025 को दिन के 02.45 बजे हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्व० राम चन्द्र झा के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० राम चन्द्र झा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। कई वरीय अधिवक्ता उनके साथ बिताए गए क्षणों को याद करते हुए भाव विभोर हो गए।
अध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि राम चन्द्र झा 1969 से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। बाद में न्यायिक सेवा से अवकाश प्राप्त करने के बाद पुन 2005 से संघ के नियमित सदस्य थे। वे काफी मित्त और मृदु भाषी शांत स्वभाव के मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। अपने पीछे वे विधवा पत्नी श्रीमति बासंती देवी (गृहणी ) के साथ-साथ 1 पुत्र व 3 पुत्रियां छोड़ गए हैं। पुत्र राजेश भारती का पटना में स्वंय का व्यापार है। सभी संतानें शादी शुदा एवं सुखी संपन्न जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उधर संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० अधिवक्ता व अवकाश प्राप्त अपर सत्र न्यायाधीश स्व० राम चन्द्र झा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।



