PURNIA NEWS : जाने-माने अधिवक्ता स्व० मो० शकीलुद्दीन को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

PURNIA NEWS, वि० सं० : जाने-माने अधिवक्ता स्व० मो० शकीलुद्दीन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली। उनका निधन लगभग 79 वर्ष की अवस्था में हृदय गति रुक जाने से 25 मई को दिन के 01.30 बजे हो गया। गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्व० मो० शकीलुद्दीन के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० मो० शकीलुद्दीन के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

उपाध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि मो० शकीलुद्दीन ने वर्ष 1970 से संघ से सदस्य थे। वे काफी शांत स्वभाव के मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। अपने पीछे वे विधवा पत्नी बीबी आमना खातून के साथ-साथ 5 पुत्र व 3 पुत्री छोड़ गए हैं। सभी सुखी संपन्न जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उधर संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० मो० शकीलुद्दीन के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon