PURNIA NEWS : जाने-माने अधिवक्ता स्व० विमल किशोर झा को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

PURNIA NEWS, वि० सं० : जाने-माने अधिवक्ता स्व० विमल किशोर झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली। उनका निधन लगभग 67 वर्ष की अवस्था में लंबी बिमारी के बाद 10 जुलाई 2025 को रात्रि के 10:30 बजे हो गया। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्व० विमल किशोर झा के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० विमल किशोर झा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर सचिव सुमन जी प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

उपाध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि विमल किशोर झा ने वर्ष 2002 में जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया की सदस्यता ली थी। बाद में उन्होंने धमदाहा अधिवक्ता संघ की सदस्यता ले ली। वे काफी व्यवहार कुशल, मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। अपने पीछे वे विधवा पत्नी रंजना देवी के अलावे 2 पुत्र छोड़ गए हैं। छोटा पुत्र शशि शेखर झा अधिवक्ता हैं और अधिवक्ता संघ धमदाहा के ही सदस्य हैं। दोनों पुत्र शादी शुदा हैं। उधर संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० विमल किशोर झा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon