PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : पिछले 24 वर्षों से क्षेत्र की जनता की सेवा करती आयी हूं, सेवा करना ही हमारा धर्म है । उक्त बातें पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक बीमा भारती ने बाढ प्रभावित क्षेत्र में बाढ राहत बांटने के दौरान कही । उन्होंने कहा कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्र में राहत बांटती आ रही हैं । वह पिछले 24 वर्षों से क्षेत्र की जनता की सेवा करती आ रही हैं, जबतक वह जिंदा हैं, वे सेवा करती रहेंगी । उनकी नियति ही लोगों की सेवा करना बन गई है ।
वह जब से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, तबसे वह आम जनता के लिए ही जीती हैं । जनता के सुख-दुख में हमेशा वह भागीदारी निभाती रही हैं । उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से यहां की जनता भीशण बाढ से जूझ रही है, इनकी पीडा देख वह सामने आयी हैं तथा पीडितों की मदद कर रही हैं । इस अवसर पर पूर्व विधायक सहयोगी अरविंद जायसवाल, विनोद यादव सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।



