PURNIA NEWS : सेवक बनकर दिलों में रहना चाहती हूं, नेता नहीं” – मंत्री लेशी सिंह का भाईचारा सम्मेलन में भावुक संबोधन

PURNIA NEWS : बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कुकरौन में आयोजित भाईचारा सम्मेलन के दौरान कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी जाति या धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कभी यह महसूस नहीं किया होगा कि उनके साथ कोई भेदभाव हुआ है, क्योंकि हर गांव में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए हैं। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अल्पसंख्यक समाज की “नेता” नहीं, बल्कि एक “सेवक” के रूप में उनके बीच रहना चाहती हैं।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मदरसों के जीर्णोद्धार के लिए कई योजनाएं स्वीकृत करवाई गईं, जिससे अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन नेताओं से सवाल करें जो सिर्फ चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता ने हमेशा उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों को सराहा है और वही सेवा उनका असली चुनावी आधार है। सम्मेलन में मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां अल्पसंख्यक समाज के युवाओं और महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर स्थानीय समाजसेवी व प्रबुद्धजन जैसे मो. तजमुल मंसूरी, वसीम कमाली, अब्दुल बारीक, अप्साना खातून सहित कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे और सभी ने आगामी चुनाव में मंत्री को समर्थन देने का भरोसा जताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon