PURNIA NEWS : अकबरपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

PURNIA NEWS, आनंद यादुका : गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अकबरपुर थाना की पुलिस ने दो शराब तस्कर को 12.5 लीटर अवैध शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार शराब ताकरो में सुरैति पंचायत के भिठ्ठा वार्ड 10 निवासी रामचंद्र साह का पुत्र चंदन साह और लक्ष्मी रजक का पुत्र अशोक रजक है ।

अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो शराब तस्कर एक बाइक से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहा है । थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों शराब तस्करों को अवैध शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon