PURNIA NEWS,आनंद यादुका : नवरात्रि के पावन मौके पर धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर मैथिल टोला में आयोजित भक्ति जागरण में रातभर दर्शक झूमते रहे । रात्रि लगभग दस बजे आरम्भ हुए देवी जागरण कर्यक्रम के दौरान प्रख्यात मैथली गायक जुली झा एवं चंदन कुमार के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति भजन गया गया । भक्ति जागरण कर्यक्रम के दौरान बाहर से आये प्रख्यात गायकों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने रातभर जमकर तालियां बजाई । इस दौरान ना सिर्फ आयोजन स्थल भक्ति गानों से गूंजता रहा बल्कि समूचा वातावरण भक्ति रंग में डूबा रहा ।
प्रख्यात मैथली भजन गायिका जुली झा के द्वारा जहां देवी भगवती के एक से बढ़कर एक गीत गाये गए वहीं चंदन कुमार ने अपने मधुर आवाज से रात भर समा बांधे रखा । रात्रि दस बजे से आरम्भ हुआ भक्ति जागरण सुबह लगभग पांच बजे समाप्त हुआ । आयोजित भक्ति जागरण को सफल बनाने में समूचे बिशनपुर मैथिल टोला के लोगों का सराहनीय सहयोग बना रहा ।



