ARARIA NEWS : फारबिसगंज में एमपीएल सीजन-2 के चौथे लीग मुकाबले में अल्फा फोर्ब्स ने सनहार्ट इलेवन को 70 रनों से हराया

ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पाठशाला मैदान में मारवाड़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में गुरुवार को अल्फा फोर्ब्स ने सनहार्ट इलेवन को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वही, फ्रेंड्स इलेवन के बाद अंतिम चार में जगह बनाने वाली यह दूसरी टीम बन गई। टॉस जीतकर सनहार्ट इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।अल्फा फोर्ब्स ने पहले खेलते हुए 15 ओवरों में अपने पांच विकेट खोकर 180 रन का स्कोर खड़ा किया।हर्ष बैद ने 31 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के लगाए।

उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े। विनीत खेमानी ने 17 गेंदों में 34 रन बनाकर उनका साथ दिया। वही, 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनहार्ट इलेवन की टीम 15 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 110 रन बना सकी। सनहार्ट इलेवन का स्कोर एक समय 1 रन पर 3 विकेट था। कुणाल केडिया ने 9 गेंदों में 17 रन और मयंक सोनावत ने 21 गेंदों में 36 रन ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम दबाव में रही। अल्फा फोर्ब्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हर्ष बैद ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।हर्ष बैद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार गोल्छा ग्रुप की ओर से पुष्पा गोलछा और प्रेक्षा गोलछा के हाथों प्रदान किया गया। इस मौके पर ललित केडिया और संगीता गोयल भी मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon