PURNIA NEWS : मतदान जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग की पहल, डीएसए ग्राउंड में चला अभियान

PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियों को लगातार तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर स्वीप कोषांग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज डीएसए ग्राउंड, पूर्णिया में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय पूर्णिया द्वारा आयोजित फुटबॉल ट्रायल के दौरान एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हेतु प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया चलाई गई।

इस अवसर पर स्वीप कोषांग द्वारा मौके पर मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। युवाओं और प्रतिभागियों को अपने मताधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता को आकर्षक रूप देने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहाँ खिलाड़ियों और उपस्थित नागरिकों ने भाग लेकर मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon