PURNIA NEWS : जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति केंद्र का निरीक्षण, खामियों के त्वरित सुधार के आदेश”

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में सरकार की विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पूर्णिया पश्चिम के कार्यपालक अभियंता श्री बालबीर प्रसाद बागीश द्वारा मीरगंज स्थित 33/11 केवी पीएसएस (पावर सब स्टेशन) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर कनीय अभियंता और सहायक अभियंता उपस्थित थे। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई में लापरवाही, जंपर ढीला होने जैसी छोटी-मोटी तकनीकी त्रुटियाँ पाईं, जिनके त्वरित सुधार का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया गया। इसके अलावा एक स्थान पर ठनका गिरने से ट्रांसफार्मर जलने की सूचना पर कार्यपालक अभियंता ने उस ट्रांसफार्मर को अगली सुबह तक बदलने का स्पष्ट निर्देश दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon