PURNIA NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशानुसार सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया ने 06 जुलाई 2025 को रूपौली विधानसभा क्षेत्र के रूपौली प्रखंड में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं अपलोडिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ, सीओ तथा सभी BLO सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कार्यों को त्वरित गति से निष्पादित करते हुए समय सीमा के भीतर अपलोडिंग सुनिश्चित की जाए।



