PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन फीड प्लांट का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार  के दिशा-निर्देश के आलोक में जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और संवेदनशील बनाते हुए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला मत्स्य संपदा पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत श्री जय कुमार चौधरी के द्वारा निर्माणाधीन फीड प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान योजना के तहत निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित लाभार्थी को कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया, ताकि निर्धारित समय-सीमा में यह योजना पूरी हो सके और मत्स्य पालकों को जल्द लाभ मिल सके। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। यह पहल मत्स्य उद्योग को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon