PURNIA NEWS : आँगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच तेज,डीपीओ ने किया निरीक्षण

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थलीय जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में वरीय उप समाहर्ता सह डीपीओ, आईसीडीएस पूर्णिया द्वारा आज 3 जुलाई 2025 (गुरुवार) को जिला मुख्यालय स्थित परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र, कोड-63 का निरीक्षण आंगन ऐप के माध्यम से किया गया। निरीक्षण के दौरान डीपीओ ने बच्चों से उन्हें दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता व मात्रा के संबंध में जानकारी ली l

साथ ही विभिन्न बाल सुलभ प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक विकास का भी आकलन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिए, जिस पर उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सेविका और सहायिका को विभागीय निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए केंद्र संचालन की सख्त हिदायत दी गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon