PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव से पहले जनसुराज परिवार लाभ कार्ड के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण पंचायतों में इन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर पोठिया गंगेली, भवानीपुर,पलसा चौक, बिरला चौक सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में कैंप का आयोजन हुआ। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह विधानसभा प्रत्याशी अफरोज आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कैंप में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग परिवार लाभ कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं।स्थानीय लोगों को इस कार्ड से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सहयोग की उम्मीद है।
विधायक प्रत्याशी अफरोज आलम ने कहा है कि यह कार्ड जनता को उनके अधिकार दिलाने का माध्यम है। ये कार्ड से लोगों को कई प्रकार के सुविधा और लाभ दिया जाएगा । जिसमें बिहार में ही युवा युवाओं को रोजगार के लिए 12 हजार रुपए मासिक,बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवाओं, को दो हजार रुपए मासिक दिया जाएगा,महिलाओं को 4% सालाना ब्याज दर पर पांच लाख तक लोन,15 साल तक के हर युवाओं को शिक्षा के लिए एक हजार रुपए मासिक,नगदी फसलों की खेती के लिए किसानों को 25 सौ रुपए का मासिक प्रदान किया जाएगा। गांव और वार्ड स्तर पर चल रहे इस अभियान में लोगों का उत्साह देखा जा रहा है।



