PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र के पोठिया गंगेली पंचायत भवन के प्रांगण में रविवार को जनसुराज पार्टी ने बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व जनसुराज पार्टी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह भावी विधायक प्रत्याशी अफ़रोज़ आलमने किया l सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने ने कहा कि इस बार जनता ने सत्ता में बदलाव लाने का मन बना लिया है l वर्तमान सरकार से जनता उब चुकी है l उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से बिहार की भ्रष्ट व्यवस्था के बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कहीं l इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का चुनाव चिन्ह स्कूल का बस्ता छाप पर बटन दबाकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. साथ ही गरीबी से बाहर निकलने का एक ही रास्ता हर घर स्कूल का बस्ता बताया l
सभा को संबोधित करते हुए पोठिया गंगेली के मुखिया सह अनुमंडल युवा अध्यक्ष जनसुराज राजेश विश्वास ने कहा कि जन सुराज यानी जनता का सुंदर राज सभी लोगों को एक जुट होकर गरीबी से बाहर निकलने का एक ही रास्ता हर घर स्कूल का बस्ता बताया जय बिहार जय जनसुराज साथ ही सभी ग्रामीणों ने बिहार की व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनसुराज पार्टी को समर्थन करने का संकल्प लिया l सभा की अध्यक्षता व संचालन पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुर रज्जाक ने किया l इस मौके पर निर्मल विश्वास नकीर हुसैन, मो नईम, सनोज कुमार, देवेंद्र विश्वास, कृष्णा ठाकुर, धर्मेंद्र विश्वास सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे l खास यह भी कि सभा में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया l



