PURNIA NEWS,आनंद यादुका : रुपौली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव 2025 जदयू ने कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है । कलाधर मंडल की राजनीति में अच्छी पकड़ बताई जाती है । कलाधर मंडल बलिया गांव के धुचायटोला निवासी आनंदी मंडल के पुत्र हैं । बीए पास कलाधर मंडल पहले सोनमा पंचायत के 2001 से 2006 तक मुखिया रहे । इसके बाद बर्ष 2007 में शिक्षक की नौकरी लग जाने के बाद उन्होंने पंचायत चुनाव से मुंह मोड़ लिया । परन्तु अपने राजनीतिक पकड़ और लोगों के कहने पर उन्होंने अपनी पत्नी जानकी देवी को बसन्तपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत से 2016 में मुखिया का चुनाव लड़ाया और विजेता भी बने । इसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रधान की नौकरी छोड़ 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था ।
2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भवानीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कलाधर मंडल को माला पहनाकर जदयू की सदस्यता दिलाई थी । इसके बाद 2024 में हुए रुपौली विधानसभा के उपचुनाव में जदयू ने इनके ऊपर विश्वास जताते हुए इन्हें रुपौली से अपना उम्मीदवार बनाया था और विधानसभा उप चुनाव में ये दूसरे स्थान पर रहे थे । इधर एकबार फिर जदयू के आला कमान ने कलाधर मंडल पर विश्वास जताते हुए रुपौली विधानसभा से उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाने का काम किया है ।



