PURNIA NEWS : शराब तस्कर ग्रामीण को बाइक से मारी टक्कर, बाइक एवं शराब छोड हुआ फरार

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : थाना क्षेत्र के गदीघाट नवटोलिया गांव में बाइक से शराब लेकर जा रहे एक तस्कर ने एक ग्रामीण को टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि बाइक का भी संतुलन बिगड़ गया तथा तस्कर भी गिरकर जख्मी हो गया, परंतु वह अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया है । ग्रामीण का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है । ग्रामीणों की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा बाइक एवं शराब को जप्त कर थाना ले गई है तथा तस्कर की तालाश में जुटी हुई है । घटना के बारे में नवटोलिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव भवानीपुर थाना एवं रूपौली थाना का सीमा क्षेत्र है ।

अज्ञात शराब तस्कर एक बाइक पर दो बोरा अवैध देशी शराब लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव की ओर से आ रहा था । उसने गांव के विजय कुमार मंडल को ठोकर मार दी, जिससे विजय घायल हो गये । जबकि बाइक से ठोकर लगते ही बाइक का भी संतुलन बिगड गया तथा वह भी बाइक सहित सडक पर गिरकर घायल हो गया, परंतु ग्रामीणों के डर से वह अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया । इधर लोगों ने पुलिस को खबर की, मौके पुलिस ने बाइक एवं दोनों बोरा शराब को जप्त कर ले गई है तथा बाइक के आधार पर तस्कर का पता कर रही है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon