PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए मेडिकल टीमें भेजी जा रही हैं, साथही मवेशी चिकित्सकों द्वारा मवेशी के स्वास्थ्य तथा चारा के आकलन के लिए भी टीमें भेजी रही हैं । उक्त बातें एसडीओ अनुपम ने टीम के साथ बैठक करते हुए कही । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाढ आयी हुई है, इसके लिए पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य के लिए तथा पशुओं के चारा के लिए स्वास्थ्य टीमों के साथ पशु चिकित्सकों को भी लगाया जा रहा है । ये सभी टीमें शनिवार से ही कार्य करने लगी हैं तथा वह हर क्षेत्र में पहुंचने लगी हैं ।
सभी टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी तथा मवेशी चिकित्सक पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ पशु चारा का भी आकलन करेंगे । बाढ के बारे में उन्होंने कहा कि अभी बाढ की स्थिति नियंत्रण में है, लगातार प्रतिदिन इसके लिए क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है । स्थिति बिगड़ते ही यहां सामुदायिक किचेन के साथ-साथ आवश्यक राहत सेवा चालू कर दी जाएगी । उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे कहीं से जो भी समस्या है, वे आपदा विभाग के द्वारा जारी नंबर पर जरूर खबर करें, तत्काल सहायता भेजी जाएगी ।



