PURNIA NEWS : शिवपुरी संतमत सत्संग मंदिर में ध्यान साधना शिविर, साधक भावविभोर

PURNIA NEWS : नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्णिया फ्लावर मील रोड स्थित शिवपुरी संतमत सत्संग मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय ध्यान साधना शिविर का छठा दिन रविवार को विशेष रहा। इस अवसर पर पूज्य धीरेन्द्र बाबा ने प्रवचन देते हुए कहा कि “मनुष्य का शरीर भगवत कृपा से मिला है। सभी योनियों में मानव योनी श्रेष्ठ है। सत्संग और ध्यान के माध्यम से ही परमतत्त्व को पाया जा सकता है और आवागमन के चक्र से मुक्ति मिलती है। उन्होंने साधकों से कहा कि गुरु से युक्ति प्राप्त कर सत्संग, भजन और ध्यान को निष्ठापूर्वक जीवन में अपनाना चाहिए। ध्यान से परम सुख और शांति मिलती है। शिविर में 25 बाहरी और 20 स्थानीय सत्संगी नित्य साधना में भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन पांच बार ध्यान के साथ-साथ सत्संग, भजन, स्तुति, सद्ग्रंथ पाठ और आरती का आयोजन हो रहा है।

शिविर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महर्षि मेंहीं संतमत सत्संग मंदिर ट्रस्ट शिवपुरी संभाल रहा है। सचिव अखिलेश मंडल साधकों और सत्संगियों की हर आवश्यकता का ख्याल रखते हुए 24 घंटे शिविर में डटे हुए हैं। उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा कि “जो साधक गुरु के बताए मार्ग पर अडिग रहते हैं और पंच पाप से दूर रहते हैं, उनका कल्याण निश्चित है। ध्यान साधना शिविर में पूज्य धीरेन्द्र बाबा, महेश्वर बाबा, रमेश बाबा, अवधेशानंद बाबा और मनिहारी के देवचन्द्र बाबा की उपस्थिति से वातावरण और अधिक आध्यात्मिक बन गया है। शिविर के सफल संचालन में ट्रस्ट अध्यक्ष जगदेव बाबा, सचिव अखिलेश मंडल, संरक्षक पवन कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष संतलाल शरणागत, व्यवस्थापक भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, सह व्यवस्थापक विजय प्रसाद साह, शिवनारायण जयसवाल, अशोक कुमार आलोक, शंभू सिंह, भद्रेश्वर मुखिया, विकास कुमार, शशिकला देवी, सर्वोत्तम कुमार भगत, शंभू कुमार ठाकुर, श्यामल किशोर यादव, ललिता केडिया, रविन्द्र साह, कुमार रंजन सहित अनेक सत्संगियों का योगदान सराहनीय रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon