PURNIA NEWS : मंत्री लेशी सिंह ने धनुकीधार पुल निर्माण का शिलान्यास किया, कहा– ‘जात नहीं जमात की राजनीति करती हूँ, विकास में सबका साथ’

PURNIA NEWS : बरैना यादव टोला और सिहुली यादव टोला के बीच धनुकीधार पर नए पुल का शिलान्यास करते हुए बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि यह भूमि अमर स्वतंत्रता सेनानी हेमनारायण गोप की है, जिनकी याद में यह पुल समर्पित है। मंत्री ने कहा कि हेमनारायण गोप के सपनों को साकार करते हुए इस क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि यह पुल केवल दो टोले जोड़ने वाला सेतु नहीं, बल्कि विश्वास और एकता का प्रतीक है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता देती हैं और आने वाले चुनावों में जनता से इसी आधार पर आशीर्वाद की उम्मीद करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धमदाहा के धरहर ग्राम में 720 बेड का आवासीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार होगा।

कार्यक्रम में मंत्री ने मोगालिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत के बग्ही बरैना पकड़िया बग्ही पथ का भी शिलान्यास किया और कहा कि धमदाहा उनके लिए केवल चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि है जहां के लोग उनका परिवार हैं। उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम और आशीर्वाद से वे लगातार क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रयासरत हैं। मंत्री ने निपनियाँ आदिवासी टोला से बरैना जानेवाली पथ तथा कठबजरा मुख्य सड़क से टोटहा बिंद टोला तक जानेवाली सड़क का भी शिलान्यास किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता की बहू-बेटी हैं और बिना भेदभाव के हर गांव-टोले तक विकास पहुंचाने का संकल्प पूरा करेंगी। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शम्भू जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीरगंज विनय सिंह, मुखिया अमीरचन्द्र रमानी सहित कई सामाजिक व राजनीतिक नेता उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon