PURNIA NEWS : विषहरी पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक ने किया उद्घाटन

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के गोडियरपट्टी श्रीमाता पंचायत के हरनाहा गांव में विषहरी पूजा पर आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक शंकर सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस उपलक्ष में उन्होंने मां विषहरी मंदिर में जाकर उनकी पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया।मौके पर उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा की मां विषहरी की पूजा का आयोजन विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह होती है तथा लोग श्रद्धा पूर्वक उनकी पूजा करते हैं। उन्होंने कहा की हरनाहा गांव स्थित मां विषहरी पूजा समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान कर, यहां के लोगों ने मां विषहरी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है।

वह मां विषहरी से आशीर्वाद स्वरुप अपने भगवान जानता भगवान की सकुशल एवं स्वस्थ्य होने की कामना का आशीर्वाद मांगे हैं, ताकि जनता भगवान के घर हमेशा खुशियां आती रहे। इस अवसर पर मुखिया अमीन रविदास, उप मुखिया सुमन कुमार, वार्ड सदस्य रामपाल मंडल, शिक्षक संजीव कुमार, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार साह, सूरज कुमार, सुरेंद्र भगत सहित सैकडों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon