PURNIA NEWS : विधायक शंकर सिंह पहुंचे दरोगी टोला, जल्द सड़क बनवाने की कही बात

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनमा पंचायत के दरोगी टोला जाने के लिए बहुत जल्द सड़क निर्माण कराया जायेगा । सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने का काम किया जा रहा है । इसके लिए सरकारी प्रक्रिया के साथ-साथ गांव के बगल स्थित जमीन वाले जमींदारों से भी सड़क के लिए जमीन देने के लिए बात किया जा रहा है । बहुत जल्द सभी प्रक्रिया को पूरा कर दरोगी टोला आने-जाने के लिए सड़क निर्माण कराया जायेगा । उक्त बातें रुपौली विधायक शंकर सिंह ने दरोगी टोला के लोगों से मिलकर कही । आजादी के बाद पहलीबार दरोगी टोला पहुंचनेवाले विधायक शंकर सिंह वहाँ पहुँच लोगों से मिलकर उनकी सभी समस्याओं से अवगत हुए और सभी समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही । विधायक शंकर सिंह ने लोगों से मिलते हुए कहा कि आपलोगों की समस्या को जल्द दूर कर दिया जायेगा ।

दरोगी टोला पहुंचे विधायक शंकर सिंह से गांव की दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने सवालों की झड़ी लगा दी । दरोगी टोला के ग्रामीणों ने विधायक शंकर सिंह से जहां विकास को लेकर कई सवाल उठाये । वहीं पहली बार किसी विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीण काफी खुश भी नजर आये । दरोगी टोला पहुंचने से के लिए विधायक को अपनी गाड़ी गांव से दो किलोमीटर दूर खड़ा करना पड़ा और गांव की पगडंडी से गुजरते हुए विधायक शंकर सिंह दरोगी टोला पहुंचे । गांव आने-जाने के लिए सड़क नहीं देख विधायक शंकर सिंह भी अचंभित रह गए । दरोगी टोला पहुंचे विधायक शंकर सिंह ने दरोगी टोला के लोगों को आश्वस्त कराते हुए कहा कि आप लोगों की सभी समस्याओं को बहुत जल्द दूर किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon