PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : विधायक शंकर सिंह ने डीएम अंशुल कुमार द्वारा बाढ पीडित क्षेत्रों में सामुदायिक किचेन चलाने के आदेश दिये जाने का स्वागत करते हुए, उन्हें धन्यवाद दिया है । उनके द्वारा डीएम एवं सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर यहां की बाढ की विभिषिका से अवगत कराया था । मौके पर बाढ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए कहा कि वे लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं तथा जनता भगवान के दुख में साथ-साथ भागीदार बन रहे हैं । उन्होंने इनकी पीड़ा को डीएम एवं सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अवगत कराया था, नतीजा हुआ कि डीएम स्वयं बुधवार को यहां पहुंचे तथा जनता भगवान की पीडा को अपनी आंखों से देखा तथा तत्काल प्रभाव से सामुदायिक किचेन चलाने का आदेश दिया तथा उनके आदेश के साथ ही पीडितों को खाना मिलने लगा है ।
वे इसके लिए डीएम अंशुल कुमार एवं सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं । उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि डीएम इन पीडितों के बीच सूखा राशन, प्लास्टिक सहित निर्धारित मुआवजा की राशि भी दंे, ताकि इनके दर्द पर मरहम लगाया जा सके । इनकी खेती खत्म हो गयी हैं, पशुओं के चारा के अभाव में पशु लेकर किसान पलायन कर गए हैं । इसके लिए चारा की व्यवस्था करे, क्योंकि अब इस क्षेत्र में अगले तीन माह तक घास नहीं मिलेगा, इसलिए चारा जरूरी है । इस अवसर पर अनेक बाढ पीड़ित उनके साथ थे ।



