PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने वार्ड 4 और 5 में तीन सड़कों का किया शिलान्यास

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाके में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विधायक विजय खेमका ने आज तीन नई सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड संख्या 4 में रोहित ठाकुर के घर से धीरेंद्र यादव के घर तक और प्रमोद जी के घर से अंकित शर्मा के घर तक की सड़कें तथा वार्ड संख्या 5 सरस्वती नगर में मधुरेन्द्र झा के घर से सीताराम मुर्मू के घर तक की सड़क शामिल है। शिलान्यास के मौके पर स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक ने जानकारी दी कि ये सड़कें सिपाही टोला, सरस्वती नगर और डीएवी कौशिक नगर में बन रही हैं। इनके तैयार हो जाने से वार्डवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता सर्वांगीण विकास है और बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक योजनाओं के जरिये आमजन के जीवन स्तर को लगातार बेहतर किया जा रहा है।

अपने संबोधन में विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है और पूर्णिया इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे आगामी 15 सितम्बर को पूर्णिया में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में पहुँचकर प्रधान सेवक का स्वागत करें और विकास के इस अभियान को और मजबूती प्रदान करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon