PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने वार्ड नंबर 5 में दो सड़कों का किया शिलान्यास

PURNIA NEWS : पूर्णिया शहर के वार्ड नंबर 5 में विधायक निधि से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास विधायक विजय खेमका ने स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड पार्षद और बूथ अध्यक्ष द्वारा श्रीफल तोड़कर की गई। विधायक ने बताया कि कालीपथ पुरानी पक्की सड़क से हजारी के घर तक और कालीपथ अशोक शर्मा के घर से पुरानी पक्की सड़क तक की सड़कों का पक्कीकरण लगभग 21 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

इन सड़कों के बन जाने से वार्डवासियों के आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार में पूर्णिया विधानसभा का सर्वांगीण विकास हुआ है और आने वाले समय में ‘विकसित पूर्णिया’ का सपना धरातल पर साकार होता दिखेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में सभी लोगों को शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon