PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका की मंत्री संजय सरावगी से मुलाकात, पूर्णिया की राजस्व संबंधित समस्याओं पर हुई चर्चा

PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने हाल ही में पटना स्थित अपने निवास पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी से मुलाकात की और पूर्णिया जिले के विभिन्न राजस्व संबंधित मामलों पर चर्चा की। विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि पूर्णिया शहर की खास महल की जमीन का लीज डीड रिन्युअल न होने के कारण शहरवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, अंचल में दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस बसेरा-2 जैसी कार्यों में नागरिकों को हो रही कठिनाइयों की भी जानकारी दी।

विधायक खेमका ने यह भी बताया कि पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के प्रमुख राजस्व हाट गौरा सपनी हाट और हरदा हाट में शौचालय, शेड, प्लेटफॉर्म, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इसके साथ ही, उन्होंने श्रावण महापर्व के दौरान पूर्णिया शहर के ततमा टोला स्थित श्री राधा कृष्ण महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले कावड़ यात्रा और धार्मिक मेले के लिए राजस्व विभाग से सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी अपील की। मंत्री संजय सरावगी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और विधायक को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon