PURNIA NEWS : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक विजय खेमका ने लिया भाग, योगाभ्यास से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

PURNIA NEWS : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्णिया शहर के जनता चौक स्थित ध्रुव उद्यान में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में विधायक श्री विजय खेमका ने सक्रिय भागीदारी की और योगाभ्यास किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पतंजलि योग साधक केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद थी। विधायक विजय खेमका ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन की राह दिखा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है और हमें गर्व है कि विश्वभर में भारतीय योग को अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं क्योंकि यह तनाव मुक्त जीवन और शारीरिक-मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। विधायक ने यह भी घोषणा की कि पूर्णिया में योग को प्रोत्साहित करने के लिए एक योग भवन का निर्माण भी कराया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon