PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका बोले – गया में पीएम मोदी का रोड शो ऐतिहासिक, शीघ्र ही पूर्णिया को भी मिलेगी बड़ी सौगात

PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और जनसभा को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में 53वीं बार आए मोदी जी की सभा में लाखों की भीड़ ने साबित कर दिया कि जनता का विश्वास उनके साथ मजबूती से खड़ा है। खेमका ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 13,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिसमें एशिया का दूसरा छह लेन सिमरिया ब्रिज और मुजफ्फरपुर के 45 एकड़ में बनने वाला टाटा कैंसर अस्पताल शामिल है। उन्होंने दावा किया कि इन परियोजनाओं का लाभ सीमांचल समेत पूरे बिहार को मिलेगा।

विधायक ने संकेत दिया कि जल्द ही प्रधानमंत्री पूर्णिया आएंगे और यहां हवाई सेवा, वंदे भारत ट्रेन समेत कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। डबल इंजन की सरकार को विकास का पर्याय बताते हुए खेमका ने महागठबंधन पर प्रहार किया और कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार जनता के लिए काम कर रही है, तब विपक्ष नोटंकी और पिकनिक यात्रा के नाम पर घुसपैठियों की पैरवी कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को पहले ही नकार चुकी है और आने वाले चुनाव में भ्रष्टाचार से जुड़े नेताओं को पूरी तरह खारिज करेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon