PURNIA NEWS : सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर पूर्णिया जिला के विभिन्न शिव मंदिरों में आज श्रद्धालुओं द्वारा शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया गया, जिसकी निगरानी पूर्णिया पुलिस द्वारा प्रभावी रूप से की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
मंदिर परिसरों एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रही और श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रूप से नियंत्रित किया गया। प्रशासनिक सतर्कता और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के चलते सोमवारी का यह पावन पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।




