PURNIA NEWS : सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, मोहनपुर-जानकीनगर को प्रखंड और रूपौली में डिग्री कॉलेज की मांग

PURNIA NEWS : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 17 जुलाई को राजभवन जाकर बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने पूर्णिया जिले के मोहनपुर (रूपौली प्रखंड) और जानकीनगर (बनमनखी अनुमंडल) को स्वतंत्र प्रखंड का दर्जा देने तथा रूपौली में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की। सांसद ने कहा कि ये क्षेत्र जनसंख्या व क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़े होते हुए भी आज तक विकास से वंचित हैं, और प्रखंड स्तर की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को 20-25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

साथ ही उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में गाड़ी कैव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जा रही कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग की, जिसमें घटिया सामग्री के प्रयोग और निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए। सांसद ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की भी सिफारिश की। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon