PURNIA NEWS : सीमांचल की सुरक्षा और शिक्षा के लिए सांसद पप्पू यादव की रक्षा मंत्री से विशेष मुलाकात

PURNIA NEWS : दिल्ली में आज पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर सीमांचल क्षेत्र की सामरिक और शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया में सैनिक स्कूल की स्थापना, सेना भर्ती पूर्व-प्रशिक्षण केंद्र, सैनिक कल्याण बोर्ड का विस्तार, और केन्द्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटन सहित कई अहम मांगें रखीं। सांसद ने रक्षा मंत्री को बताया कि नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति इसे राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है, लेकिन यहां के युवाओं को सेना में भर्ती की दिशा में पर्याप्त पूर्व-प्रशिक्षण और आधारभूत सुविधाएं नहीं मिल पातीं, जिससे कई योग्य अभ्यर्थी पीछे रह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से छात्रों में प्रारंभिक स्तर पर ही अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित होगी। इसके अलावा उन्होंने पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में वर्षों से किराए के भवन में संचालित केंद्रीय विद्यालय के लिए शीघ्र भूमि आवंटन और भवन निर्माण की मांग की, जिससे हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित न हो। पप्पू यादव ने ECHS पॉलीक्लिनिक, DRDO यूनिट, CSD कैंटीन, NCC इंफ्रास्ट्रक्चर और एक वीर स्मृति स्थल की स्थापना की भी सिफारिश की। उन्होंने कहा कि यह मांगें सिर्फ विकास नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमांचल के गौरव से जुड़ी हैं और उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। सांसद ने विश्वास जताया कि रक्षा मंत्रालय इन प्रस्तावों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon