PURNIA NEWS : 35 बिहार बटालियन एनसीसी कर्नल श्री अमित अहलावत के निर्देश पर पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “तिरंगा यात्रा हमारी स्वतंत्रता और एकता का भव्य उत्सव है, जो देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत है। तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय प्रतीक नहीं, बल्कि भारत भूमि का सामूहिक गौरव चिन्ह है।”

रैली में कुलसचिव डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता, प्रो. इश्तियाक अहमद, एनसीसी पदाधिकारी ज्ञानदीप गौतम, डॉ. मनोज सेन तथा 35 बिहार बटालियन के अधिकारी सूबेदार मेजर सुरेश चंद और जेसीओ मदन लाल मौजूद रहे। सौ से अधिक कैडेट्स ने “आओ हर घर तिरंगा फहराएं, मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं” के नारों के साथ विश्वविद्यालय और कॉलेज चौक से गुजरते हुए रैली निकाली। इस अवसर पर सीनियर कैडेट्स कैफ अंसारी, कृति भारती, लक्ष्मी कुमारी शिवानी, ललिता मुर्मू, कुणाल, अवतार वत्स, अजीत, दिलखुश आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।




