PURNIA NEWS : जले ट्रांसफार्मर की जांच में लापरवाही उजागर, दोषी बिजली मिस्त्री सेवा से हटाया गया

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में 24 जून 2025 को कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पश्चिमी द्वारा भवानीपुर प्रखंड के कुसहा मिल्क में जले हुए ट्रांसफार्मर की जांच की गई। यह जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई थी, जहां ग्रामीणों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत की गई थी।

जांच के दौरान प्रथम क्षेत्रीय मिस्त्री श्री मनोज मंडल की भूमिका आंशिक रूप से संदिग्ध पाई गई, जिसके पश्चात उसे सेवा से हटाने हेतु संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी को निर्देशित किया गया। साथ ही ट्रांसफार्मर के मरम्मत में हो रही देरी को लेकर कनीय विद्युत अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया। कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट किया कि सरकार का निर्देश है कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे के भीतर जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदला जाना चाहिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon