PURNIA NEWS : महाशिवरात्रि के मौके पर भक्ति जागरण में रातभर झूमते रहे लोग

PURNIA NEWS आनंद यादुका : महाशिवरात्रि के पावन मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बोलबम सेवा समिति एवं शिव परिवार भवानीपुर के द्वारा भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया । आयोजित भक्ति जागरण में बाहर से पहुंचे कलाकारों के मनमोहक प्रस्तूति ने जहां सारी रात शमा बांधे रखा । वहीं रातभर प्रखंडवासी कलाकरों के प्रस्तूति पर झूमते रहे । आयोजित भव्य भक्ति जागरण से पूर्व शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया । जिसमें प्रखंड क्षेत्र के अलावे दूसरे प्रखंडो से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया । इसके बाद आयोजित भव्य रात्रि भक्ति जागरण में बाहर से भवानीपुर पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तूति पेश कर लोगों कि तालियां बटोरी । भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तूति से ऐसी शमा बांधी कि लोग गुरुवार के अहले सुबह तक अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं लिया ।

वहीं इस भव्य रात्रि जागरण के दौरान स्थानीय निजी विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चों ने भी काफी मनमोहक प्रस्तुति पेश किया । मनमोहक प्रस्तुति देनेवाले बच्चों को बोलबम सेवा समिति के द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करने का काम भी किया गया । इस दौरान मुम्बई से पहुंचे स्थानीय हास्य कलाकार राज सोनी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को लोटपोट कर दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव परिवार भवानीपुर एवं बोलबम सेवा समिति के अलावे समस्त भवानीपुर बाजारवासियों का काफी सराहनीय सहयोग रहा। वहीं इस मौके पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बलों कि तैनाती कार्यक्रम स्थल पर किया गया था ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon