PURNIA NEWS आनंद यादुका : महाशिवरात्रि के पावन मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बोलबम सेवा समिति एवं शिव परिवार भवानीपुर के द्वारा भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया । आयोजित भक्ति जागरण में बाहर से पहुंचे कलाकारों के मनमोहक प्रस्तूति ने जहां सारी रात शमा बांधे रखा । वहीं रातभर प्रखंडवासी कलाकरों के प्रस्तूति पर झूमते रहे । आयोजित भव्य भक्ति जागरण से पूर्व शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया । जिसमें प्रखंड क्षेत्र के अलावे दूसरे प्रखंडो से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया । इसके बाद आयोजित भव्य रात्रि भक्ति जागरण में बाहर से भवानीपुर पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तूति पेश कर लोगों कि तालियां बटोरी । भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तूति से ऐसी शमा बांधी कि लोग गुरुवार के अहले सुबह तक अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं लिया ।वहीं इस भव्य रात्रि जागरण के दौरान स्थानीय निजी विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चों ने भी काफी मनमोहक प्रस्तुति पेश किया । मनमोहक प्रस्तुति देनेवाले बच्चों को बोलबम सेवा समिति के द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करने का काम भी किया गया । इस दौरान मुम्बई से पहुंचे स्थानीय हास्य कलाकार राज सोनी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को लोटपोट कर दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव परिवार भवानीपुर एवं बोलबम सेवा समिति के अलावे समस्त भवानीपुर बाजारवासियों का काफी सराहनीय सहयोग रहा। वहीं इस मौके पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बलों कि तैनाती कार्यक्रम स्थल पर किया गया था । Post navigationPURNIA NEWS : बलिया में आग लगने से एक परिवार का घर सहीत सबकुछ जलकर स्वाहा MAHASHIVRATRI 2025 : भक्ति और उल्लास से संपन्न हुआ पूर्णिया का शिव विवाह महोत्सव