PURNIA NEWS : दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार घायल, दूसरा बाइक लेकर हुआ फरार

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव के एसएच 65 ड्रेनेज पुलिया के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार भागने में सफल हो गया है । मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है । युवक टीकापट्टी थाना क्षेत्र का भीम जायसवाल बताया जा रहा है । पुलिस मामले की छानबीन में जूटी है । घटना के बारे में पीडित का साथी धीरो शर्मा ने बताया कि वह अपने साथी भीम जायसवाल के साथ रूपौली ऑटो के शोरूम जा रहा था ।

तभी ड्रेनेज के पास सामने से आ रही बाइक अचानक वापस मुड गई, जिससे उसकी बाइक अगले बाइक के पीछे से टकरा गई, जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड गया तथासहित वेदोनों सडक पर गिरकर उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया । उधर अगली बाइक को बाइक सवार लेकर फरार हो गया । इधर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon