PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड में बुधवार को पंचायत समिति सदस्य पद के एक पद के लिए हुआ उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसमें पुरूषें के मुकाबले महिलाओं ने जमकर मतदान किया । इसमें 57.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मतदान का प्रयोग किया । इस दौरान हर बूथ पर भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था । इस दौरान एसडीएम अनुपम एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी प्रत्येक बुथों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए । मतदान संपन्न होते ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में कैद हो गए हैं । मतगणना स्थानीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में 11 जुलाई को होगी । यह बता दें कि लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में पूर्व में पंचायत समिति पद के लिए चुनाव हुआ था, परंतु पत्नी के आशा कार्यकर्ता होने के कारण जीते हुए प्रत्याशी सर्वेश्वर शर्मा को इस्तिफा देना पडा था । इसी को लेकर यह पद खाली हो गया था । इसको लेकर चार महिला प्रत्याशी सीता देवी, पति अजीत कुमार मंडल, साधना देवी, पति विनोद शर्मा, उमा देवी, पति चंदेश्वरी मंडल, एवं पार्वती देवी, पति रघुनंदन साह मैदान में थीं ।
इस उपचुनाव में इस पंचायत के 1 से 8 वार्ड के मतदाताओं को अपना-अपना मतदान करना था । इसके लिए तीन जगहों पर मतदान केंद्र बनाया गया था । जिसमें मध्यविद्यालय, छर्रापटी में पांच, आंगनबाडी केंद्र में एक एवं प्राथमिक विद्यालय, छर्रापटी में तीन मतदान केंद्र, कुल आठ बुथ बनाए गए थे । इन सभी बुथों पर कुल 3316 मतदाता थे, जिसमें 867 पुरूष एवं 1038 महिला मतदाता थीं । इसमें कुल 1895 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें महिलाओं ने बाजी मारते हुए 1038 मतों का प्रयोग किया, जबकि पुरूष मात्र 867 ही मत गिरा पाए । जिसमें केंद्र संख्या 127 पर 155, 128 पर 258, 129 पर 121, 130 पर 150, 131 पर 257, 132 पर 292, 133 पर 390 एवं 134 पर 272 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया है । इस दौरान काफी संख्या में पुलिसबल तैनात थे । इसके लिए मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में मतगणना केंद्र बनाया गया है । मतगणना का कार्य 11 जुलाई को होगा ।



