PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : प्रखंड के नगर पंचायत में एक सीट पर होनेवाला उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के साथ-साथ दोनों प्रत्याशियों के भाग्य इभीएम में कैद हो गया है । इस दौरान यहां भारी संख्या में पुलिसबल के साथ-साथ मजिष्ट्रेट भी मौजूद थे । इस उपचुनाव में महिलाओं ने पुरूशों के मुकाबले जमकर मतदान किया तथा यहां कुल 69.9 मत पडे । यहां कुल 686 मतदाताओं में से महिला मतदाओं की संख्या 336 है, जबकि पुरूष मतदाताओं की संख्या 350 है । शनिवार को हुए मतदान में महिलाओं ने 239 तो पुरूषों ने 235 मतों का प्रयोग किया, कुल 474 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया ।
यह बता दें कि वार्ड परिषद क्षेत्र के दो नंबर वार्ड में यहां के पूर्व वार्ड पार्षद कामरेड डॉ डीएन राय के निधन से यह जगह खाली हुई थी, इसी को लेकर यहां चुनाव हो रहा था । इसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें डॉ डीएन राय की पत्नी जयमाला देवी एवं राहुल कुमार मैदान में हैं । सोमवार को मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में मतगणना होना है । इसी दिन दोनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है ।मौके पर मजिष्ट्रेट के रूप में कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित काफी संख्या में पुलिसबल तैनात थे ।



