PURNIA NEWS : PAT-2023 रिजल्ट में गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में प्रकाशित PAT-2023 के संशोधित परिणाम को लेकर छात्रों में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि कई छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उपस्थित रहने और उत्तीर्ण होने के बावजूद परिणाम में अनुपस्थित (Absent) दिखा दिया गया है।

छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की इस लापरवाही से दर्जनों अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। इस मामले को लेकर ABVP के नेता राजा कुमार और प्रदीप कुमार सहित कई छात्रों ने विश्वविद्यालय के कल्याण पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल परिणाम की समीक्षा की जाए और त्रुटि को सुधारते हुए नया संशोधित रिजल्ट जारी किया जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon