PURNIA NEWS : धमदाहा में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने का आवाहन

PURNIA NEWS : अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा की अध्यक्षता में मीरगंज थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी धमदाहा, थाना प्रभारी मीरगंज के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से अपील की कि मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी असमाजिक गतिविधि पर सजग रहें। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि मुहर्रम के जुलूस निकालने के लिए अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा, जिससे पर्व की शांति और व्यवस्था बनी रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon