PURNIA NEWS : बायसी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का लिया संकल्प

PURNIA NEWS : बायसी थाना परिसर में शनिवार को आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

बैठक में अधिकारियों द्वारा सभी समुदायों से आपसी मेल-जोल और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस पर सहमति जताई और शांति एवं सद्भावना के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon