PURNIA NEWS : सरसी थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर दिया गया जोर

PURNIA NEWS, प्रफुल्ल कुमार सिंह : मंगलवार की संध्या सरसी थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर थानाध्यक्ष भरत पासवान ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और सभी को सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

उन्होंने ताजिया कमेटियों से रूट चार्ट की जानकारी लेते हुए अपील की कि जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकाला जाए और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। पुअनि प्रदीप कुमार ने क्षेत्र की सभी 11 ताजिया कमेटियों को जुलूस के लिए समय पर लाइसेंस हेतु आवेदन देने का निर्देश दिया। बैठक में पंचायत समिति प्रतिनिधि अब्दुल रज्जाक, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार साह, समाजसेवी राज किशोर सिंह, मुकेश झा, अखिलेश सिंह, मोहम्मद मिट्ठू, सरसी पंचायत के मुखिया प्रशांत सिंह और सरपंच जंग बहादुर ऋषि सहित कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon