PURNIA NEWS : कसबा प्रखंड में पेंशन महोत्सव, बढ़ी हुई पेंशन पर लाभुकों ने जताई खुशी

PURNIA NEWS : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रति माह ₹1100 की बढ़ी हुई राशि प्रदान की गई, जिसके तहत पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड में “पेंशन महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ कसबा एवं अन्य अधिकारियों ने लाभुकों का माला पहनाकर स्वागत किया।

पेंशनधारियों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम उनके जीवन में सम्मान और स्वावलंबन की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि अब वे अपनी दवाओं और अन्य आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकेंगे। कार्यक्रम में एक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां सभी लाभुकों ने सरकार की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार प्रकट किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon