PURNIA NEWS : के नगर प्रखंड में पेंशन महोत्सव, पेंशनधारियों ने बढ़ी हुई राशि को बताया सराहनीय पहल

PURNIA NEWS : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रति माह ₹1100 की बढ़ी हुई राशि प्रदान की गई, जिसको लेकर पूर्णिया जिले के के नगर प्रखंड में पेंशन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लाभुकों को माला पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया।

पेंशनधारियों ने इस बढ़ोतरी को एक सराहनीय और सहायक कदम बताते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें दवा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी, जिससे उनका जीवन अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सकेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon