PURNIA NEWS : पूर्णिया एयरपोर्ट पर PM MODI का भव्य स्वागत विश्व हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया अभिनंदन

PURNIA NEWS : पूर्णिया एयरपोर्ट ने सोमवार को ऐतिहासिक क्षण देखा जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भव्य आगमन हुआ। प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और सीमांचल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात देते हुए हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, सहरसा विधायक आलोक रंजन, बिहार के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह, भाजपा नेता बबलू साह और अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत कर संगठन और सीमांचल की ओर से आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में जुटी जनता ने जयकारों के साथ प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन किया और इस पल को ऐतिहासिक बना दिया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा—
पूर्णिया एयरपोर्ट और वंदे भारत ट्रेन सीमांचल के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र की समृद्धि और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मखाना बोर्ड के गठन से स्थानीय किसानों और उत्पादकों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इस अवसर पर आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कदम सीमांचल की तरक्की और आत्मनिर्भरता की ओर मील का पत्थर साबित होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon