PURNIA NEWS : सरकारी राशि गवन करनेवाले पूर्व पैक्स सदस्यों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, घरों पर चस्पा किया गया इश्तेहार

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत के फरार चल रहे पूर्व पैक्स अध्यक्ष और सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर थाना कांड संख्या 201/24 के तहत की गई है । भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने श्रीपुर गांव पहुंचकर नामजद अभियुक्तों के घरों पर विधिवत रूप से इश्तेहार चिपकाया। फरार चल रहे आरोपितों में मोहम्मद मोहम्मद इलियास का पुत्र तारीख, अमीरुद्दीन का पुत्र मोहम्मद आजाद आलम, लक्ष्मण शर्मा का पुत्र बिंदेश्वरी शर्मा, पिपेश कुमार मंडल की पत्नी शोभा देवी, चमन ऋषि की पत्नी रतनी देवी और मोहम्मद आजाद की पत्नी वीणा खातून शामिल है । सभी आरोपित श्रीपुर गांव निवासी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों को कई बार नोटिस और समन भेजे गए थे, लेकिन किसी ने भी न्यायालय में हाजिरी नहीं दी।

इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई।उन्होंने कहा कि यदि अब भी अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो जल्द ही कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि श्रीपुर मिलिक पंचायत के तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार समेत अन्य पर 19 लाख 12 हजार 128 रुपये के गबन का आरोप है। इस संबंध में भवानीपुर पैक्स में कार्यरत बीसीओ संजीव कुमार ने 1 नवंबर 2023 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह गबन वर्ष 2010 से 2024 तक के कार्यकाल के दौरान किया गया था। इससे पहले भी राजेश कुमार के घर पर पुलिस इश्तेहार चिपका चुकी है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी कानून के प्रति जागरूकता का माहौल बना है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon